सैमसंग इडिंया रेडी एक्शन बना सबसे ज्यादा आकर्षक अभियान

नई दिल्ली
भारत की नई पीढ़ी और युवाओं ने सैमसंग इंडिया रेडी एक्शन अभियान के जरिये देश से जुड़ी रूढि़वादिता को तोड़ते हुए, वीडियो को अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया है। चार सप्ताह के लंबे सफल अभियान के बाद, जिसमें इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 16.18 करोड़ भागीदारी देखी गई, प्रतिभागियों द्वारा भेजे गए वीडियोज ने एक अलग भारत को दिखाया - एक वास्तविक भारत जिसे युवा पूरी दुनिया को दिखाना चाहते हैं। इसने पिछले साल इंस्टाग्राम और फेसबुक इंडिया रेडी एक्शन को सबसे ज्यादा जुडऩे वाला अभियान बना दिया। भारत की सबसे विश्वसनीय मोबाइल और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग द्वारा हाल में किए गए सर्वेक्षण में यह पाया गया है कि विदेशियों के दिमाग में भारत के बारे में कई गलत धारणाएं मौजूद हैं। उनके लिए, देश में केवल ताज महल या गंगा नदी ही प्रमुख पर्यटन आकर्षण हैं, खाने का मतलब करी और मसाले हैं, मनोरंजन केवल बॉलीवुड और क्रिकेट है। वास्तविक भारत में अन्यत संभावनाओं के बारे में बहुत कम जानकारी है। वीडियो के जरिये खुद को अभिव्यक्त करने के युवा भारत के प्यार पर भरोसा करते हुए, इंडिया रेडी एक्शन अभियान ने भारत में नई पीढ़ी और युवाओं से वीडियों के माध्यम से वास्तविक भारत के बारे में अपनी सोच को साझा करने का आग्रह किया, जो देश के बारे में मौजूद धारणाओं को तोडऩे में मदद करते हैं। नई पीढ़ी और युवा आज न केवल कंटेंट उपभोक्ता हैं, बल्कि वह कंटेंट क्रिएटर्स भी हैं। वे सामाजिक रूप से बहुत जागरूक हैं, जो भारत के लिए उत्साह से प्रेरित हैं। सैमसंग इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, रणजीव सिंह ने कहा, सैमसंग मेंए भारतीय युवा क्या चाहते हैं यह जानने की अपनी समझ पर हमें गर्व है। इंडिया रेडी एक्शन ने युवाओं को अपनी वीडियो निर्माण क्षमता के माध्यम से वास्तविक भारत को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान किया है। अभियान में पूरे दश से युवाओं की मजबूत भागीदारी देखी गई है, जिन्होंने अपने अनूठे वीडियो कंटेंट के जरिये भारत के बारे में व्याप्त कई गलत धारणाओं को तोडने की कोशिश की है। उन्होने कहा, युवा 'जीवंत युग' में रह रहे हैं और इस अभियान ने यह स्थापित किया है कि अभिव्यक्ति के लिए वीडियो तेजी से उनका पसंदीदा माध्यम बन रहा है। हमारे हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी ए सीरीज स्मार्टफोन और सैमसंग स्मार्ट टीवी लोगों को जीवंत युग में ले जाने में सक्षम बनाते हैं।



Searching Keywords:
#Amway India # Direct Selling FMCG # Nutrilite Madhunashini # Nutrilite Vasaka # Nutrilite Traditional Herbs Range # Farhan Akhtar # Brand Ambassador # Smart Healthcare #New Delhi # Major Automobile Brands # Tata Motors # Prima # Ultra Trucks # New Range # Kuwait Municipality # Original Equipment Manufacturer # Better Driving # Ordfoam Waste Management