6 जुलाई से 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान : पूनियां
जयपुर
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा सदस्यता अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल ने दीप प्रज्जलित कर किया। उन्होंने सदस्यता अभियान के संबंध में अपने प्रारंभिक उद्बोधन में ''सर्व स्पर्शी भाजपा - सर्व व्यापी भाजपा" स्लोगन से कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने संगठन की विस्तार से रूपरेखा बताते हुए भारतीय जनता पार्टी को समाज के सभी वर्गों तथा सभी भौगोलिक क्षेत्रों तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आव्हान किया।
भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनिया ने सदस्यता अभियान की कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला संयोजक, सह संयोजक, मोर्चा, मॉनिटरिंग, मीडिया, आई.टी., को सम्बोधित करते हुए सदस्यता अभियान के संगठन तथा इसकी कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में सदस्यता अभियान के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है। आज प्रदेश स्तरीय कार्यशाला रखी गई है। जिसमें जिलों की कार्यशाला 27 से 30 जून, मंडल कार्यशला 4 जुलाई तक तथा सदस्यता विस्तारक कार्यशाला 17 से 19 जुलाई तक सम्पन्न होगी एवं 6 जुलाई से 11 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान के लिए एक टोल फ्री नम्बर 8980808080 पर मिस कॉल करके अधिकाधिक सदस्यता बनाने का आव्हान किया। पूनिया ने बताया कि राजस्थान में लगभग 52 हजार बूथ है, जिनमें से कि 42 हजार बूथ पर हम जीते है व 10125 बूथ पर हम हारे, अब हमारा फोकस है कि हम इन बूथों पर भी पार्टी की सदस्यता व्यापक हो व प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है और बूथ पर युवा, महिला, एस.सी., एस.टी., नव मतदाताओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर जी ने सदस्यता अभियान के संगठनिक सरंचना तथा उसके क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान जिले, मंडल, शक्ति केन्द्रों तथा बूथों के युवा ऊर्जावान कार्यकर्ता का चयन कर उनको सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से समाज के सभी वर्गों तथा क्षेत्रों तक पहुंचाने का आव्हान किया। अंत में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश ने विस्तार से सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन के विषय में जानकारी दी। उन्होंने सदस्यता अभियान को संख्यात्मक और गुणात्मक रूप से चलाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गो के प्रबुद्धजनों को विशेष रूप से जोडऩे पर जोर दिया। इस कार्यशाला में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान विधानसभा प्रतिपक्ष उप नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत, सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक सी.पी. जोशी सांसद सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
Searching Keywords:
#Jaipur # Rajasthan School of Art # Pradeep Kumar Borad # Hunger Strike # Art Students # Samander Singh Khangarot # R.B. Gautham # Vidyasagar Upadhyay # Sandeep Sumhendra # Sohan Jakhar #Jaipur # Jawahar Kala Kendra # Gond Art Workshop # Skillshare from Living Masters # Ramesh Singh Vyas # Calling India # Tribal Art # Acrylic Colors