योद्धाओं और शहीदों का मान, राजस्थान : राज्यवर्धन

- शहीद संदीप यादव एवं अन्य शहीदों के परिवार को किया सम्मानित, किया मूर्ति अनावरण
जयपुर
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन ने रविवार बानसूर स्थित ढाणी गूजरावाली में शहीद संदीप यादव की मूर्ति का अनावरण करते हुए कहा की शहीद संदीप यादव जैसे वीर योद्धाओं की वजह से ही आज हमारा देश आजाद और मजबूत है। देश की इस आजादी और मजबूती को बनाए रखने के लिए हमें अपने शहीदों को याद करते रहना चाहिए क्योकी हम अपने शहीदों को याद रखेंगे तो देश में योद्धाओं की कमी नहीं होगी। इस अवसर पर उन्होंने शहीद संदीप यादव के पिता बनवारी लाल यादव माता कृष्णा देवी तथा धर्मपत्नी मनीषा देवी सहित अन्य शहीदों के परिवार को सम्मानित किया। इस दौरान कर्नल राज्यवर्धन को बताया गया की शहीद परिवार को राज्य सरकार द्वारा अभी तक आर्थिक सहायता या सरकारी नौकरी नहीं दी गई। इस पर कर्नल राज्यवर्धन ने आक्रोश व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से शहीद परिवार की शीघ्र सहायता करने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान बहुत तेज वर्षा शुरू हो गई लेकिन कर्नल राज्यवर्धन ने शहीद के सम्मान में जनता के साथ तेज वर्षा में भीगते हुए भी कार्यक्रम को पूरा किया और भारत माता की जय तथा संदीप यादव अमर रहे जैसे नारो से आकाश गुंजायमान कर दिया। जनता का भी जोश और उत्साह बना रहा। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा पूरे देश में राजस्थान की भूमि वीरो की भूमि मानी जाती है यहां के सपूत पूरे देश को सुरक्षित रखते है। उन्होंने कहा हम सभी को बानसूर पर गर्व होना चाहिए कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सैनिक और शहीद यहीं से है। जब तक हर एक व्यक्ति देश के लिए काम करता रहेगा देश मजबूत रहेगा। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश को हर प्रकार से मजबूत बना रहे है आज देश आर्थिक, आंतरिक और बाह्य रूप से मजबूत हुआ है। पूरी दुनिया में भारत ने अलग पहचान बनाई है। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकी आज देश का हर व्यक्ति उन्हे मजबूती दे रहा है। इसके बाद कर्नल राज्यवर्धन ने बानसूर स्थित प्रिंस एकेडमी के खेलमैदान में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान में शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा भाजपा कोई मामूली पार्टी नही है इसका इतिहास है। जब कांग्रेस पूरी सत्ता में थी और उस समय उसके मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश को सही दिशा देने के लिए मंत्री पद त्याग कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की मुहीम छेडी। ऐसे व्यक्ति ने पार्टी की नींव रखी। इसके साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतो पर पार्टी चलती आ रही है जो अंतिम व्यक्ति के उदय यानी अंत्योदय को पार्टी का लक्ष्य और ध्येय मानते थे। पार्टी की इसी सोच और मजबूत कार्यकर्ताओं के कारण ही आज भाजपा देश की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भी समर्पण भाव से देश की सेवा कर रहें है। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा भाजपा आज भी एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर चलती है। हम भारत को कभी बटने नहीं देंगे, सबसे पहले देश उसके बाद स्वयं का अस्तित्व है। भारत माता ही हमारी पहचान है और इसी भावना से जुडे लोग भाजपा के सदस्य बन रहें। उन्होंने कहा अंत्योदय को हम समाज में रहकर और सरकार में रहकर भी करेंगे अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए हर प्रकार से मदद करेंगे। इस दौरान कर्नल राज्यवर्धन के साथ भाजपा नेता महेन्द्र यादव, सभी भाजपा पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Searching Keywords:
#Jaipur # Rajasthan School of Art # Pradeep Kumar Borad # Hunger Strike # Art Students # Samander Singh Khangarot # R.B. Gautham # Vidyasagar Upadhyay # Sandeep Sumhendra # Sohan Jakhar #Jaipur # Jawahar Kala Kendra # Gond Art Workshop # Skillshare from Living Masters # Ramesh Singh Vyas # Calling India # Tribal Art # Acrylic Colors